The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सहारा निवेशकों के पैसे के वापसी के लिए सहायता केंद्र का आज उद्घाटन आज शाम 6:00 बजे

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रयासों से देश के सहारा इंडिया में जमा किए गए, डूब गए पैसों की वापसी की प्रक्रिया चालू हो गई है। जिसके लिए निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन करना है।आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय तत्पर के पास कैलाशपुरी में निवेशकों के सहयोग के लिए भाजपा द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री विधायक रायपुर, जयंती भाई पटेल जिला अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव प्रवक्ता भाजपा, रमेश ठाकुर महामंत्री, श्रीमती मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर, मनोज वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर मृत्युंजय दुबे प्रवक्ता नगर निगम रायपुर एवं शालिक सिंह ठाकुर, महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, प्रवीण देवडा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न होगा । आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor