Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चंद्रयान की लैंडिंग से विश्व और भाजपा में लैंडिंग से पूरे छत्तीसगढ़ को विस्मृत करेगी- बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस दावेदारी को लेकर तंज कसा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि उनको ब्लॉक स्तर पर नहीं, ग्राम स्तर पर आवेदन लेना चाहिए।बृजमोहन अग्रवाल ने यह बयान भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के सवाल पर दिया। उनसे पूछा गया कि कांग्रेस में 90 सीटों के लिए 500 से अधिक लोगों ने दावेदारी की है। रायपुर दक्षिण में 15 से अधिक लोगों ने दावेदारी की है। इस पर वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जितने नीचे स्तर पर आवेदन लेंगे, उतना हमको फायदा होगा। जब एक अनार होगा और सौ बीमार होंगे, तो सब बीमार होंगे, और अनार किसी को नहीं मिलेगा।आगे उन्होंने कहा कि, अवसर है उसे चुनौती के रूप में लेना चाहिए। दक्षिण विधानसभा में तो सबका स्वागत है। अगर वो पूरे 15 प्रत्याशी चाहे तो उनका मैं माला पहनाकर भी स्वागत कर दूंगा।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग होने वाली है। और भारतीय जनता पार्टी में भी बहुत बड़ी लैंडिंग होने वाली है। चंद्रयान की लैंडिंग पूरे विश्व को विस्मृत करेगा और भाजपा में होने वाली लैंडिंग पूरे छत्तीसगढ़ को विस्मृत करेगी।प्रभारी माथुर जी और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का स्वागतवरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर जी व उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह जी का आत्मीय स्वागत किया।(मीडिया प्रभारी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor