कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव के दावेदारों का नाम लिस्ट एक दिसंबर को होगी जारी
दुर्ग । दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्टी से जिले के प्रभारी मंत्री और चुनाव प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गिरीश देवांगन सहति गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने निकाय चुनाव के दावेदारों से आवेदन लेकर उनके बारे में मंथन कर लिया है। इसके बाद दावेदारों की लिस्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है। दावेदारों के नाम फाइनल करने को लेकर 30 नवंबर को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक है। यहां से प्रत्याशियों के नाम तय होने के बाद उसकी लिस्ट एक दिसंबर को जारी की जा सकती है। वहीं बीजेपी में अभी बैठकों का दौर जारी है। वह अपनी लिस्ट कांग्रेस के बाद ही जारी करेगी।

