The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

शादी वाले दिन दूल्हा अस्पताल में भर्ती, गेम खेलते हुआ हादसा

Spread the love

नई दिल्ली। एक कपल अपनी शादी के दौरान राउंडर्स गेम खेल रहा था। लेकिन तभी उनके साथ एक हादसा हो गया। हादसा ऐसा कि दूल्हा मुश्किल में पड़ गया। ये सब देखकर दूल्हा-दुल्हन के साथ वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल ये घटना ब्रिटेन के कोर्नवॉल के एक होटल में हुई। जहां एक कपल ने अपनी शादी में कुछ अलग करने के लिए राउंडर्स गेम खेलने का प्लान किया। राउंडर्स गेम करीब-करीब क्रिकेट जैसा ही होता है, जिसमें एक शख्स बल्ले से गेंद को मारता है। लेकिन इस गेम में दुल्हन ने ऐसा शॉट मारा कि दूल्हे के होश उड़ गए। हुआ यूं कि दूल्हे मैट चेस्टरफ़ील्ड ने दुल्हन सारा चेस्टरफ़ील्ड को गेंद फेंकी. इस पर सारा ने इतनी जोर से शॉट मारा कि गेंद सीधे मैट के प्राइवेट पार्ट में जा लगी. गेंद लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है. उसे कुछ समय बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. ‘डेली मेल’ के मुताबिक, ये घटना 25 सितंबर की है, जिसका वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *