The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डॉ रमन सिंह ने कांग्रेसियों पर कसा तंज,लिखा दोगलापन और दोमुंहापन इसे ही कहते

Spread the love

रायपुर। हसदेव अरण्य क्षेत्र से कोयला उत्पादन का विरोध करते हुए पैदल राजधानी पहुंचे आदिवासी ग्रामीणों से मिलने के लिए सीएम के समय नहीं देने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तंज कसा है। आने ट्वीट में डॉ. रमन ने कांग्रेसियों के लिए पहली बार बहुत तीखे शब्दों का इसतेमाल किया है। उन्होंने लिखा दोगलापन और दोमुंहापन इसे ही कहते हैं। आदिवासी नृत्य समारोह का निमंत्रण देने कांग्रेसी विधायक हर राज्य में जा रहे हैं, लेकिन 300 किमी की पदयात्रा कर रायपुर पहुंचे आदिवासियों से मिलने की भूपेश बघेल को फुरसत नहीं है। इसके बाद उनहोंने रामायण की एक चौपाई लिखी है, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor