The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विकास कार्याें व न्याय योजनाओं से लाभान्वित हुए लोग,सकारात्मक सोच के साथ करेंगे मतदान- मोहम्मद अकबर

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सकारात्मक तरीके से चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने विकास के भरपूर कार्य किए हैं। इसके अलावा लोगों की जेब में अलग-अलग योजनओं के जरिए पैसा डाला है। विकास कार्यों व न्याय योजनाओं से लाभान्वित लोग सकारात्मक होकर चुनाव में मतदान करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रद्रेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रद्रेश में स्कूल, अस्पताल, आगनबाड़ी भवन, सड़कंे, बांध, मुक्तिधाम का निर्माण करवाया। इसके अलावा सभी लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाया। किसानों को प्रति एकड़ 9000 रू. की दर से राशि प्रदान किये गये हैं। भूमिहीन खेतिहर मजदूर को 7000 रू प्रति वर्ष प्रदान किये गए है। तेंदूपत्ता श्रमिकों को 2500 रू. प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक कों बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। पूर्व सरकार ने 07 तरह के लधु वनोपज की खरीदी करती थी, हमारी सरकार नें इसे बढ़ाकर 68 तरह के लघु वनोपजों की खरीदी की है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि विकास के कार्याें व न्याय योजनाओं के जरिये आर्थिक रूप से लाभान्वित लोग सकारात्मक सोच रखकर निर्णय लेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *