The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आज बलौदा बाजार विधानसभा मंडल के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love
रायपुर। रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे है। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल सोमवार 1 अप्रैल को बलौदा बाजार विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक लेंगे।वे  दोपहर 1 बजे तिल्दा नगर मंडल की बैठक स्थान भाजपा कार्यालय, तिल्दा नेवरा, 2 बजे तिल्दा ग्रामीण मंडल की बैठक स्थान तुलसी (मानपुर),शाम 4 बजे सुहेला मंडल की बैठक स्थान कुर्मी भवन सुहेला (बासीन मोड़), शाम 6बजे बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल की बैठक स्थान - सरस्वती शिशु मंदिर, अर्जुनी और शाम 7:30 बजे बलौदा बाजार नगर मंडल की बैठक स्थान - जिला भाजपा कार्यालय, बलौदा बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद सुनील सोनी समेत पार्टी के वरिष्ठजन और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor