The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्रहित के लिए भाजपा जरूरी: योगेश्वरानंद नेताम(योगी)

Spread the love

रायपुर। देश में चुनाव का माहौल है। सभी प्रत्याशियों ने अपनी एड़ी चोटी लगाना शुरू कर दिया है। पक्ष विपक्ष पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप सिलसिला जारी है। देश में मुख्य पार्टियों में भाजपा – कांग्रेस ने जनता को अपनी ओर आकर्षित करने कई घोषणाएं अपनी संकल्प पत्र में शामिल किया है।2014 के बाद से केंद्र पर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 में अगर भाजपा जीतती है तो केंद्र में भाजपा की हैट्रिक होगी।एक तरफ कांग्रेस की न्याय यात्रा है तोदूसरी ओर मोदी की गारंटी को लोगों ने अपना माना है।चुनाव में लगातार सेवा दे रहे भारतीय जनता पार्टी से योगेश्वरानंद नेताम(योगी) ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने को है। आज अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, चाइना जैसे देशों में भारत ने अपना लोहा मनवाया है।एक महान संत ने कहा है कि भारत विश्व का गुरु था, विश्व का गुरु है और विश्व का गुरु रहेगा। हम सब ऋषि पुत्र है। भारत की संस्कृति, सभ्यता और लाज बचाना है तो केंद्र में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित करना होगा और सभी से अनुरोध है कि हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए भाजपा को अपना मत दे।माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा है वो आज या कल का विजन लेकर नही चल रहे है वो 2047 का विजन लेकर चल रहे हैं।जिसे हम अभी से अनुभव कर सकते है चाहे 370 आर्टिकल हो या फिर 3 तलाक हो या हमारे परम आराध्य भगवान रामलला की मंदिर बनाकर उसमें प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो।पूरे भारत को अपने कार्यशैली से प्रभावित किया है। हम धन्य है को हमें ऐसे तपस्वी मंडल के शिरोमणि माननीय नरेन्द्र मोदी जी मिले।अबकी बारी 400 पार। विकास की तार, भाजपा की सरकार।लंबी नही अब दूरी है, भाजपा ही जरूरी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *