The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी से 23 लाख का लिया लोन

Spread the love

जबलपुर। जबलपुर में फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी का मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने 23 लाख रुपये का लोन हाउसिंग फायनेंस कंपनी से धोखाधड़ी के जरिए हासिल किया। गोहलपुर निवासी शमीम मंसूरी ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपियों ने उनके मकान की फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी बनाकर लोन लिया। मामला तब सामने आया जब बैंक ने लोन रिकवरी नोटिस भेजा। आरोपियों रोहित यादव, मोहित तिवारी, प्रकाश नामदेव और नवीन तिवारी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और लोन हासिल कर लिया। अधारताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor