The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

सांसद बृजमोहन ने उत्कल समाज की ली बैठक

Spread the love

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों की अहम भूमिका है जिसको देखते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी अलग-अलग समाज के लोगों से मुलाकात कर उनसे भाजपा और सुनील सोनी को जिताने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को उत्कल समाज और विभिन्न मंडलों की बैठक ली। श्री अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्कल समाज के बीच जाकर उनके द्वारा समाज के लिए कराए गए कार्यों को बताने और श्री सुनील सोनी जी को जीतने की अपील की।श्री अग्रवाल का कहना है कि उनका, उत्कल समाज से पुराना रिश्ता है। समाज ने उनका हमेशा साथ दिया है और वो भी समाज के लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते है। शहर में सालों से बदहाल पड़ी एक दर्जन से ज्यादा बीएसयूपी कॉलोनियों के मरम्मत, नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के करोड़ों रुपए के कार्यों का कुछ समय पहले ही भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। जिनका जल्द ही कायाकल्प हो जायेगा।श्री अग्रवाल ने मंडल बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाताओं से मिलने और उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जितने सक्रिय रहेंगे, जीत भी उतनी ही बड़ी और ऐतिहासिक होगी।इस अहम बैठक में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री शिव रतन शर्मा, जिला महामंत्री किशोर महानंद, श्री जयंती भाई पटेल, श्री देव जी भाई पटेल, श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री अशोक बजाज, श्रीमती सावित्री जगत, श्री बसंत बाग, श्री राधे दुर्गा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor