Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कोयला चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। कोयला चोरी कर अफरा-तफरी करने वाले फरार आरोपी अजय कुमार सिंह को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। इस मामले पहले ही छह आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आरके पाण्डेय ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून को दीपका कोल माइन्स से एफ/जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन, लोखंडी के लिए मंगवाया था, जो 10 जून को फ़ुजैल अंसारी, आशिक हुसैन और फजल अंसारी अलग-अलग ट्रेलर में लेकर आए, लेब में चेक करने पर एफ/जी ग्रेड का कोयला नहीं होना पाया गया। ट्रेलर चालकों से पूछताछ करने पर एफ ग्रेड के कोयला को बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं प्लांट के सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोयला चोरी कर मिलावट कर लाना बताया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर झारखंड निवासी आरोपी आशिक हुसैन अंसारी 23 , फैजान रजा अंसारी 23, फुजैल अंसारी 28 , बिलासपुर जिला निवासी गौरव राजपूत 28 सीबु खान 29 , दुर्ग जिला निवासी दिलीप कुमार यादव 36 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। वहीं आरोपी बिलासपुर जिला निवासी अजय कुमार सिंह 36 घटना के बाद से फरार था। जिसे कोनी से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor