The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भिलाई से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Spread the love

भिलाई। उत्तर प्रदेश की एटीएस यानी आतंकी निरोधक दस्ता और दुर्ग पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दावा किया गया है कि उन्होंने भिलाई से एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी की है। पकड़ में आये संदिग्ध आतंकी का नाम वहीजुद्दीन बताया जा रहा है। उसे मंगलवार शाम को स्मृतिमगर क्षेत्र के SBI कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस उसे अपने साथ ले गई। दुर्ग पुलिस और एटीएस संदिग्ध आतंकी वहीजुद्दीन की तलाश में बीते दो दिनों से जुटे हुए थे। इस दौरान उसकी मौजूदगी के बाद यह पूरी कार्रवाई की गई। बताया गया है कि वहीजुद्दीन छत्तीसगढ़ का रहने वाला है जबकि उसने यूपी के एएमयू यानी अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी की हुई है। वह अलीगढ के ही एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ा भी रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor