The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

बड़ी खबर(रायपुर) बाइक सवार बुजुर्ग महिला का सोने टाप्स लूटकर भागे,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरा कुंडी में पता पुछने के बहाने 2 अज्ञात बाइक सवार लड़के एक वृद्ध महिला के कान का सोने का टाप्स लूटकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कठीया खरोरा निवासी जानकी सेन 62 वर्ष पति स्व.यशंवत सेन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपनी बहू के साथ शुक्रवार को खेत गई थी। बहु खेत में काम करने लगी वह करीब 11.00 बजे आगे वाले खेत खदराहा खार को देखने जा रही थी कुमार दाउ के डेयरी के पास पहुचने पर कठिया तरफ से एक मोटर सायकल मे दो लड़के जो लगभग 18 से 22 साल के उम्र पीड़िता के पास आकर रुक कर पता पुछने लगे,इसी दौरान दोनों युवक पीड़िता का सिर जमीन को ओर दबा दिये व कान में पहने सोने का टाप्स को खिच लिए जिससे दोनो कान फट कर खुन निकने लगा। आरोपी सोने का टाप्स लूट कर भरूवाडीह की ओर भाग गये दोनो टापस का कीमत करीब 35000 रूपये बतायी जा रही है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *