The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,22 पौव्वा देसी शराब जब्त

Spread the love

रायपुर।अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 पौव्वा देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरोरा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शनिवार की देर शाम ग्राम खरोरा छडीया पचरी मार्ग श्मशानघाट खरोरा के पास में ग्राम बरडीह निवासी नरेश गेंड्रे 22 वर्ष पिता गीताराम गेंड्रे द्वारा एक काला रंग के बैग में शराब रखकर अवैध शराब बिक्री कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बैग में रखा 22 पौव्वा अवैध देसी शराब मिला जिसकी अनुमानित कीमत 2240 रुपये बतायी गई है तथा आरोपी से बिक्री की रकम 220 रुपये जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाही की गई है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor