The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

महंत कॉलेज ने मनाया सी ए दिवस, शामिल हुए अनूप श्रीवास्तव

Spread the love

रायपुर।शहर के स्थानीय गाँधी चौक में स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग द्वारा आज सी. ए. दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व छात्र सी. ए. अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने किया । प्राचार्य डॉ. देवाशीष. मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना हुई थी । तभी से आज के दिन सी ए दिवस मनाया जा रहा है ।

इसके साथ ही उन्होंने सी. ए. के कार्य एवं जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप श्रीवास्तव ने अपने सी. ए. करियर की शुरुआत के संबंध में जानकारी दी । इसके साथ उन्होंने महाविद्यालय में अपने बिताए पल को भी याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें अपने प्रोफेसरों से अकाउंट की बारीकियों को सीखने मिला । कार्यक्रम में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा मुख्य अतिथि सी. ए. अनूप श्रीवास्तव का मोमेंटों के साथ सम्मान कर शुभकामनाएँ दी गई । इसके साथ उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने का संकल्प किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शोधार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ललित मोहन वर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर प्रीतम कुमार दास ने किया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor