The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्राथना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला, FIR

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी में प्राथना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। दरअसल गीतांजलि सिटी फेज-2 में अवैध रूप से संचालित कथित चर्च में लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने सरकारी महिला टीचर और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
सूत्रों के अनुसार , गीतांजलि सिटी फेज-2 में एक कथित अवैध चर्च में प्रार्थना सभा की आड़ में 20 से 25 महिलाओं और बुजुर्गों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन का आरोप है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला टीचर अरुंधति साहू और उनके बेटे साकेत साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor