The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducationKnowledge

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में हिंदी दिवस का आयोजन

Spread the love

राजिम। शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है, जिसने समय-समय पर विभिन्न भाषाओं को आत्मसात कर स्वयं को और अधिक समृद्ध बनाया है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए मातृभाषा के सम्मान पर जोर दिया।

इस अवसर पर श्री एम.एल. वर्मा, डॉ. समीक्षा चंद्राकर, श्री तामेश्वर मारकंडे, सुश्री चित्रा खोटे और श्री हेमचंद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष श्री योगेश तारक ने की, जिन्होंने हिंदी भाषा के उद्भव, अतीत और विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताएँ, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। इसमें प्रीति, पुष्पांजलि, श्रुति शर्मा, गुंजा साहू, गुलशन कुमार, मधु पाल, आकांक्षा, ओजस्वी, देवनंदिनी और गायत्री ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संचालन हर्षिता यदु ने किया और आभार प्रदर्शन अंजू साहू द्वारा किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor