The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन विभाग की कार्यवाही : रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से 06 नग सागौन प्रजाति के लकड़ी तस्कर करते हुए आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज वनमण्डल कवर्धा के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के ग्राम धवला में अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाए जाने पर उक्त लकड़ी एवं वाहन (मोटर सायकल) जप्त किया गया। वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा के द्वारा टीम बनाकर परिक्षेत्र में 16 जून को विशेष रात्रि गश्त किया गया। गश्ती के दौरान ग्राम धवला में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेसी 8625 से अवैध रूप से सागौन प्रजाति के 06 नग चौखट 0.102 घ.मी. ले जाते हुए पाये जाने पर टीम के द्वारा भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17184/22, 16 जून दर्ज कर आरोपी श्री विष्णु व. समूल,, उम्र 38 वर्ष ग्राम बोटेसूर, तहसील स.लोहारा एवं श्री जगेलाल पिता चैनू ग्राम भादूटोला से उक्त लकड़ी एवं वाहन जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। रात्रि गश्त टीम में श्री अमित कुमार धु्रव, उपवनक्षेत्रपाल, श्री ओंकार चंद्रवंशी, वनरक्षक तथा शिवकुमार साहू, वनरक्षक की विशेष भूमिका रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor