The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दुर्गा पंडाल बनाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

बालोद। दुर्गा पंडाल बनाने में जुटे युवक की करंट से मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात 3 बजे दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक की है। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनभर लोगों की आवाजाही को देखते हुए दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक पर रात के समय 8- 9 युवक दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे थे। इसी दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे पिता अजित रावटे करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। युवक को तत्काल शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जाँच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। दल्लीराजहरा पुलिस पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor