The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोयलाकर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

कोरबा। कोल इंडिया के निजीकरण के खिलाफ सहित अन्य मांगों को लेकर कोयलाकर्मियों ने सोमवार को एसईसीएल जीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कोयलाकर्मियों का कहना है कि सरकार मजदूर विरोधी नीति लाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कोल इंडिया के निजीकरण के खिलाफ कोयलाकर्मियों ने आज केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर नारेबाजी की। कोयलाकर्मियों का आरोप है कि सरकार केवल अपना और पूंजीपतियों का हित देख रही है, जिसका बुरा प्रभाव कर्मचारियों पर पड़ेगा। सरकार न तो वेतन समझौता कर रही है और न ही भू-विस्थापितों को नौकरी दे रही है। कोयलाकर्मियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि कोल इंडिया का अगर निजीकरण हुआ तो उनकी ओर से वृहद् आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा उपनगरी इलाके कुसमुंडा, गेवरा, दीपका में भी हड़ताल का असर देखने को मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *