The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बीमार को ठीक करने का झांसा देकर दो महिलाओं ने की लाखों की ठगी

Spread the love

बालोद। जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आई है। बालोद थाने के झलमला गांव में रहने वाली धनेश्वरी ठाकुर अपने बीमार पति के साथ किराए के मकान में रहती हैं, जो बेमेतरा जिले में एसआई के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले दो महिलाएं तीखुर और शहद बेचने के बहाने उनके घर आईं और घर का हाल जानने लगीं। उन्होंने उसको यह विश्वास दिलाया कि उसके पति की बीमारी तांत्रिक विधि से ठीक हो सकती है। महिला उनकी बातों में आ गई और दोनों महिलाएं एक तांत्रिक को साथ लेकर घर आईं। तांत्रिक ने दावा किया कि घर में जादू-टोना का साया है और इसे दूर करने के लिए घर में रखे सभी सोने-चांदी के गहने और नगदी देवी पर चढ़ाने होंगे। महिला ने 1 लाख 67 हजार रुपये, दो सोने के मंगलसूत्र और तीन चांदी की पायल दे दी, लेकिन महीनों बाद न पति ठीक हुआ और न तांत्रिक और महिलाएं लौटी। इस पर महिला ने बालोद थाने में तीनों अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor