The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि विभाग ने दिया रोजगार मूलक प्रशिक्षण

Spread the love

उत्तर बस्तर कांकेर। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के नक्सल पुनर्वास केंद्र चौगेल में कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शासन के विभिन्न विभागों के साथ-साथ कृषि विभाग में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान समृद्धि योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, शाकम्भरी योजना, कृषि यंत्र उपकरण, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषक उन्नति योजना, नगदी फसलां एवं मौसमी सब्जी खेती, किचन गार्ड में सब्जी की खेती, मुर्गीपालन, दुग्ध व्यवसाय, मछली पालन, सुकर पालन, बकरी पालन सहित कृषि एवं कृषि से सम्बंधित विभाग उद्यानिकी, मत्स्य, पशुधन विभागों की रोजगार मूलक योजनाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के उप संचालक जितेंद्र कोमरा ने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे नक्सली बेहतर जीवन के लिए कृषि एवं कृषि से सम्बंधित विभाग उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुकर पालन की योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor