The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

MD ड्रग्स गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

इंदौर। इंदौर के क्राइम ब्रांच ने 255 ग्राम MD ड्रग्स जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी रेहान खान को पकड़ा है। रेहान तुकोगंज क्षेत्र में छिपकर बैठा था। उसे तकनीकी निगरानी और पुख्ता सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। रेहान खान प्रतापगढ़, राजस्थान का निवासी है और 9वीं तक पढ़ा है, पहले टेंट की दुकान पर काम करता था, लेकिन असल में उसका धंधा MD ड्रग्स बेचकर रातों-रात पैसा कमाना था। पूछताछ में रेहान ने खुद माना कि उनके गांव में MD तस्करी ही मुख्य रोजगार बन चुका है और यह नेटवर्क केवल इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की सीमाओं के पार भी फैला हुआ है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने नसीब खान और साहिल मंसूरी को 255 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था, और उसी जांच के दौरान रेहान का नाम सामने आया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह MD ड्रग्स को सस्ते में खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊँचे दामों पर बेचता था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor