The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिथौरा क्षेत्र में बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने दिया सीबीआई जांच के आदेश

Spread the love

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। इस मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। 4 वर्ष पूर्व एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या की गई थी। मामले के बाद से ही परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच को लेकर असंतुष्ट थे। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस केस में जज गौतम भादुड़ी की बेंच ने अब फैसला सुनाया है।
31 मई 2018 को पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में योगमाया साहू 28 वर्षीय उसके पति चैतन्य साहू 30 वर्ष और 2 बच्चे तन्मय साहू 7 वर्ष ,कुणाल साहू 9 वर्ष की हत्या हुई थी। सभी को बड़े ही बेरहमी से अलग-अलग धारदार हथियार से मारा गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *