The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीजी सीटों पर प्रवेश के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी की मेरिट सूची

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । प्रदेश की पांच सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेजों में वर्ष 2021-22 के लिए पीजी सीटों पर प्रवेश के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेरिट सूची जारी कर दी है। जारी मेरिट सूची के अनुसार संबंधित अभ्यर्थियों को ऑल इंडिया कोटे वाले को 4 फरवरी और स्टेट कोटे वाले को 7 फरवरी तक संबंधित कॉलेजों प्रवेश लेना है। यदि किसी अभ्यर्थी ने उक्त तिथि में प्रवेश नहीं लिया तो वे कांउंसिलिंग से बाहर हो जाएगा। इसके बाद बची सीटों पर प्रवेश देने के लिए डीएमई ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग 9 से 18 फरवरी के बीच शुरू की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor