The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 14 फीसदी पार, रविवार को मिले 3841 मरीज

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का प्रतिशत पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर 11.76 थी, जो रविवार को बढ़कर 14.03 प्रतिशत पहुंच गया। प्रदेश में रविवार को 3841 मरीज मिले। इसके अलावा 11 मरीजों की कोरोना से मौत भी हो गई। जिसमें रायपुर से 5, दुर्ग से 2, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और बस्तर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं अस्पताल में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 96 है, जबकि होम आइसोलेशन मे रहकर इलाज ले रहे 2925 मरीज ठीक हुए। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक मरीज रायपुर जिले में 1018, दुर्ग में 790, बिलासपुर में 250, रायगढ़ में 291, जांजगीर-चांपा में 117, जशपुर में 164, बस्तर में 239 और राजनांदगांव में 142 मरीज मिले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *