The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,11 महिला मजदूर घायल

Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 11 महिला मजदूर घायल हो गई हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ को ज्यादा चोटें आईं हैं। सभी मजदूर एक निजी मकान निर्माण के काम में मजदूरी करने के लिए जा रहीं थीं। जानकारी के मुताबिक, घायल सभी महिलाएं मावली भाटा की रहने वाली हैं। सुबह ऑटो में सवार होकर जगदलपुर के लिए निकली थी। इस बीच करीब 9 बजे डाराकाई मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *