The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimehealthMadhya Pradesh

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड, डॉ. प्रवीण सोनी को जेल

Spread the love

भोपाल। जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी को जेल भेजा गया है। एसआईटी ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इस मामले में छिंदवाड़ा के परासिया बीएमओ की शिकायत के आधार पर डॉ. प्रवीण, कफ सिरप निर्माता श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। रिमांड खत्म होने के बाद डॉ. सोनी को जेल भेजा गया। वहीं, जेल में बंद रंगनाथन से भी पूछताछ के लिए कुंडीपुरा पुलिस अदालत से रिमांड की मांग करेगी। जहरीले कफ सिरप के सेवन से बच्चों की किडनी फेल होने के कारण 20 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor