The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने युवती से 7 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी ​गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर। जिले में पुलिस ने अंबिकापुर में पदस्थ (लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक युवती को ले गया। दोनों करीब 7 साल तक लिव-इन में रहे। इस दौरान उससे दुष्कर्म करता रहा। फिर शादी से इनकार कर दिया। शादी की बात पर जान से मारने की धमकी दी। जब युवती को उसके घर छोड़ा तो वह चंद्रपुर थाने पहुंची। उसने इंजीनियर के परिवार पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर निवासी युवती का परिचय रायगढ़ के पुलिस लाइन में रहने वाले प्रकाश कुमार यादव से हुआ था। प्रकाश पीएचई इंजीनियर है और अंबिकापुर में पदस्थ है। दोनों में पहचान बनी तो प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि मार्च 2014 में प्रकाश ने उसे शादी का झांसा दिया ​और प्रकाश उससे अक्सर ही शारीरिक संबंध बनाता। जब भी वह शादी की बात कहती तो टाल जाता। बोलता कि ज्यादा बोलोगी तो जान से मरवा दूंगा। मेरी ऊपर तक पहुंच है। बदनाम कर दूंगा, इससे डर कर चुप हो जाती। अब युवती ने घर पहुंच कर सारी बात बताई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor