The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,युवक की मौके पर मौत,कार चालक फरार

Spread the love

भिलाई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक छिटक कर दूर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 मस्जिद के पीछे टप्पा तालाब पार निवासी विक्की कन्नौजे 25 वर्ष कुंदरापारा में अपने चाचा की वेल्डिंग दुकान में काम करता था। वह बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही पालिका बाजार के पास पहुंचा, सर्विस रोड से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार नहीं रुका और उसी रफ्तार से भाग खड़ा हुआ। इधर कार की टक्कर से विक्की के सिर पर गंभीर चोट आई। अधिक खून बह जाने उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor