The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अधेड़ साइकिल सवार को रौंदा,मौके पर मौत आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर। आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अधेड़ साइकिल सवार को रौंदा, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह मनीराम नाग 50 वर्ष बस्तर पुजारीपारा अपने साइकिल से जंगल पान पत्ता तोडऩे जा रहा था। इसी दौरान बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम अमागुड़ा मूली रोड में ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 2465 के ड्राइवर मंगल रामनाथ 40 वर्ष कोइपाल थाना दरभा ने तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बस्तर की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंचने से घटनास्थल पहुँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *