The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर रानू साहू ने दुकानों के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया ,अब मंगलवार को खुलेंगी दूध, डेयरी एवं मिष्ठान की दुकानें

Spread the love

कोरबा । कलेक्टर रानू साहू ने प्रत्येक मंगलवार को बंद रहने वाले दुकानों के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया गया है। अब मंगलवार को दूध, डेयरी एवं मिष्ठान की दुकानों को संचालन की अनुमति दी गई है। पूर्व में नगरीय क्षेत्र के स्थायी एवं अस्थायी दुकानों के साप्ताहिक अवकाश के रूप में मंगलवार को बंद रहने संबंधी आदेश जारी किए गए थे। केवल अतिआवश्यक सेवाओं को अवकाश दिवस में कोविड प्रोटोकॉल के तहत संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई थी। पूर्व में जारी आदेश पर आंशिक संशोधन करते हुए दूध, डेयरी एवं मिष्ठान दुकानों को मंगलवार सहित सप्ताह के सभी दिवसों में पूर्व में जारी समयानुसार संचालन की अनुमति दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *