The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एन.एस.यू.आई ने जलाया भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू के निर्देशानुसार एन.एस.यू.आई चारामा के नेतृत्व में आज चारामा कॉलेज के पास भजापा के नेता पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता राजेश मूणत के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र नायक ने कहा पूर्व मंत्री राजेश मूणत का ऐसे कृत्य को प्रदेश की जनता कभी नही भूले गे प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करें गी ।वही पूर्व जिला एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पंकज वाधवानी ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत की ऐसी भाषा शैली से साफ समझ आता है की १५ सालो तक उन्होंने किस प्रकार शासन का दुरुपयोग किया होगा और ऐसे अभद्र भाषा शैली से उनके संस्कार का पता चलता है।सभी कार्यकर्ताओं ने राजेश मूणत के ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की और उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जिसमे मुख्यरूप से कांकेर जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष महेंद्र नायक, पूर्व प्रदेश सचिव कमल कांत तारम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज वाधवानी, पूर्व उपाध्यक्ष सुधांशु पांडेय, रवि मंगतानी, योगेंद्र साहू, नवीन मंडावी, पंकज यादव, चंद्रभान, चन्नू नायक, सुमित साधवानी, साहिल, किशन, बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *