The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रापर्टी व्यवसायी की कार को एक अन्य कार ने पीछे से मारी ठोकर,बाल-बाल बचे व्यवसायी,उनकी माता और पत्नी

Spread the love

भिलाई। पॉवर हाउस चौक पर 07 फरवरी की रात बालोद के प्रापर्टी व्यवसायी की कार को एक अन्य कार ने पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार व्यवसायी,उनकी माता और पत्नी बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। छावनी पुलिस ने व्यवसायी की रिपोर्ट पर ठोकर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। छावनी पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विकास नाहटा गंजपारा, नाहटा हाइट्स काम्पलेक्स बालोद निवासी प्रापर्टी व्यवसाय करते हैं। कल रात साढ़े 8 बजे वे अपनी मां पुष्पा नाहटा के साथ पत्नी हर्षा नाहटा का इलाज कराकर अपने निजी कार क्रं सीजी 24-0473 से अपने घर बालोद जा रहे थे। तभी पॉवर हाउस बस स्टैण्ड के सामने नेशनल हाइवे पर रेड सिग्नल के कारण गाडिय़ों के पीछे कतार में कार खड़ी किए हुए थे, तभी पीछे से कार क्रमांक सीजी 07 बीवाय 8180 रंग भूरा के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया और भाग निकला। कार के पीछे का बोनट और डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor