The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भगवान राजीवलोचन मे लगा छप्पन भोग

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। देश के प्रसिद्ध भगवान विष्णु के राजीव लोचन मंदिर में अन्नकूट के अवसर पर 56 भोग लगाया गया। छप्पन प्रकार के अलग-अलग पकवान बनाए गए। इन पकवान को अलग-अलग बर्तनों पर रखा गया तथा भगवान को भूख लगाया गया। पूरा महामंडप पकवान के पात्र से भर गया था पात्र में रखे गए खाद्य पदार्थ की सुगंध पूरे मंदिर परिसर पर फैल रही थी। बताना होगा वर्ष भर में एक बार अन्नकूट के अवसर पर भगवान राजीवलोचन को छप्पन भोग का प्रसाद का भोग लगाया जाता है इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए तथा भगवान राजीवलोचन की जय कारा से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा बताना होगा कि भगवान राजीवलोचन अन्नकूट के अवसर पर आभूषण एवं वस्त्र आभूषण तथा मोर पंख से सुसज्जित होता है जिससे इनकी आभा देखते ही बनती है। मंदिर के पुजारी एवं पंडितों के द्वारा मंत्रोचार किया गया तथा भगवान को भोग लगाने के पश्चात आम श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *