The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खनिज उत्खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जन सुनवाई बुलाई गई,ग्रामीणों ने खुले तौर पर किया उत्खनन का विरोध

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर के पामगढ़ में खनिज उत्खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जन सुनवाई बुलाई गई, पर मुनादी करा दी धान खरीदी की। इसके बाद 26 नवंबर को अफसर तो जन सुनवाई स्थल पर पहुंचे, लेकिन जनता ही नदारद रही। आना था सैकड़ों लोगों को पहुंचे सिर्फ 20-25। उन्होंने भी खनन का विरोध किया। वहीं कोटवार का कहना है कि उसे जैसा राजस्व अमले ने बताया वैसी मुनादी करा दी। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत भैंसों के धान खरीदी केंद्र में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई का कार्यक्रम था। इसमें अपर कलेक्टर से लेकर एसडीएम, पामगढ़ तहसीलदार, शिवरीनारायण तहसीलदार सहित अन्य अफसर पहुंचे थे। सैकड़ों लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी। मौजूद ग्रामीणों ने खनिज उत्खनन का विरोध किया। कहा, जन सुनवाई की सही जानकारी नहीं दी गई। नहीं तो और लोग होते। ग्रामीणों ने खुले तौर पर उत्खनन का विरोध किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor