The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंध्रप्रदेश के ज्वेलरी दुकान में 6 किलो 400 ग्राम सोने की चोरी करने वाला आरोपी कवर्धा में गिरफ्तार

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कवर्धा निवासी लोकेश श्रीवास लगातार 2006 से चोरी कर रहा है। जिसके कारण पुलिस इस युवक को निगरानी बदमाश में शामिल कर दिया गया। इसी निगरानी में पता चला कि लोकेश श्रीवास कुछ दिनों से बाहर है। वापस आने पर पता चला कि बड़ी संख्या सोने की चोरी कर शहर आया है। जिसे गिरफ्तार कर करीब 6 किलो 400 ग्राम सोने की आभूषण जब्त किया गया। पुलिस ने मामले की तहतक गया तो पता चला आरोपी लोकेश विजय नगर आंध्रप्रदेश से सोने की दुकान से सोने की चोरी कर कवर्धा आ गया। करीब 6 किलो 400 ग्राम 3 करोड़ रुपये  से अधिक की सोना जब्त कर विजय नगर पुलिस को सौपने की तैयारी कर रही है। आरोपी पहले से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते आ रही है। इस बार कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का खुलासा दुर्ग रेंज के आईजी ओपी पाल, पुलिस अधिकछक लाल उमेंद सिंह, उप पुलिस अधिकछक मनीष ठाकुर सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *