The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार सरपंच और उसके साथी को मारी ठोकर,दोनों की मौके पर मौत

Spread the love

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग के रानीगांव के पास एक ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में सरपंच सहित एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम चपोरा गोवर्धन सिंह आर्मो रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बुधवार को मेरा साथी ग्राम चपोरा का सरपंच केजाराम ध्रुर्वे और रमेश सिंह परमार अपनी वाहन पर सवार होकर बिलासपुर गये हुये थे तभी रात करीबन 11.30 बजे मैं घर में था उसी समय रानीगांव से मेरे परिचित ने फोन करके बतलाया कि करीबन रात 11 बजे एक अंनियत्रित ट्रैलर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। घचना बिलासपुर रतनपुर मुख्य मार्ग मे रानीगांव के पास की है। हादसे में केजाराम ध्रुर्वे औऱ रमेश सिंह की मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना के बाद मिलने पर मैं और गुलजार सिंह और गांव के कुछ अन्य लोग रानीगांव पहुंचे और देखा तो दुर्घटना में केजाराम और रमेश सिंह परमार की मौत हो चुकी थी। वही चालक मौके से फारार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *