The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजे की अवैध खेती के विरुद्ध करवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार,बाड़ी में उगाया गया गांजा का पौधा जप्त….

Spread the love

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमीपाली बस्ती में निवास करने वाले बंधु रोहिदास पिता जैतराम रोहिदास उम्र 40 वर्ष के बाड़ी में लगे गांजा पेड़ सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा जिले में मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी दिशा में दर्री पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, बंधु रोहिदास पिता जयराम रोहिदास आयु 40 वर्ष, अपने घर मे अवैध रूप से मादक द्रव्य गांजे की खेती कर रहा है । सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश और नगर पुलिस अधिकांश दर्री सुश्री लितेश सिंह के नेतृत्व में नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा थाना दर्री से एक टीम मुखबिर द्वारा बताए गए पता ग्राम सेमीपाली पर रवाना किया गया । टीम द्वारा बंधु रोहिदास के बाड़ी मे तलाशी लेने पर बाड़ी में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधे मिले । आरोपी बन्धु रोहिदास के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर बाड़ी में लगाए गए गांजा का पौधा जप्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना दर्री से सउनि मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक संतोष टांडी, आरक्षक शैलेन्द्र भोसले,गजेंद्र रजवाड़े एवम दिलेश बंजारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *