The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

हाईवे और सड़कों के शिलान्यास में​ सिर्फ CM के फोटो, गडकरी की तस्वीर तक नही लगाई—सुनील सोनी

Spread the love

रायपुर।भाजपा के सांसद सुनील सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुनील सोनी ने कहा कि हाईवे और सड़कों के शिलान्यास में सिर्फ सीएम की फोटो थी। केंद्रीय मंत्री की तस्वीर तक नहीं लगाई गई और ना ही नितिन गडकरी के स्वागत में सामान्य शिष्टाचार अपनाया गया। एयरपोर्ट पर कोई मंत्री रिसीव करने नहीं पहुंचा। भाजपा वोटर्स सर्वे और धार्मिक कॉलम को लेकर कहा कि भाजपा ने तय किया है कि सबसे कमजोर 100 बूथ चिन्हित किए जाएं। इन बूथों में लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं ये सुनिश्चित किया जाए। वहीं धर्म के आधार पर सर्वे और कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर सर्वे करने का मकसद यही है कि कितना लाभ मिला। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी, हम चाहते हैं कि बाबा साहब की व्यवस्था पर काम हो, न्याय हो। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस साम्प्रदायिकता के आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ की फिजा को बिगाड़ने की कोशिश में है. साथ ही सीएम के सांसदों का टिकट काटे जाने के पर भी पलटवार करते हुए कहा कि, भाजपा में किसको-किसको टिकट मिलेगी, उसकी चिंता कांग्रेस ना करे. जैसी स्थिति कांग्रेस सरकार की है, चाहे वह जिसे भी टिकट दे ले उसका हारना तय है। कांग्रेस को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि, अपराधियों को लगने लगा है कि ये उनकी सरकार है।उन्होंने आगे एथेनॉल में अनुमति के पेंच और सरकारी योजनाएं लागू करने को लेकर कहा कि, प्रदेश में एथेनॉल को लेकर कोई काम नहीं हुआ है. राज्य सरकार इस पर भ्रम फैला रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *