The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

युवा आयोग के अध्यक्ष जीतू मुदलियार नवनिर्वाचित विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिले

Spread the love

राजनांदगांव। खैरागढ़ उप चुनाव की विजेता यशोदा नीलाम्बर वर्मा को शनिवार की शाम जैसे ही प्रमाण पत्र मिला वे तत्काल मतगणना स्थल से रायपुर के लिए रवाना हुई उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतू मुदलियार भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सही वरिष्ठ मंत्री रवींद्र चौबे, डॉ. शिव डहरिया से मुलाकात की व उनका आशीर्वाद लिया तथा आभार प्रकट किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने किए गए वादे के मुताबिक खैरागढ़ को जिला घोषित भी किया जिस पर नवनिर्वाचित विधायक ने मतदाताओं की ओर से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो कहती वह करती है।
‘‘उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor