The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बिपरित दिशा से आ रही बाइक ने स्कूटी सवार मां—बेटी को मारा ठोकर

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के आगे मैग्नेटो माल के सामने अपोजिट साईड सर्विस रोड से आ रहे बाइक क्रं.सीजी 24/के/5666 का चालक ने स्कूटी सवार युवती को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इससे स्कूटी चला रही युवती व उसकी मॉ घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक आकृति विहार अमलीडीह रायपुर निवासी एश्वर्या रानी गुप्ता 23 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रविवार को सुबह करीब 8 बजे वह अपनी मॉ को लेकर स्कूटी से सीटी मॉल सर्विस रोड से जा रही थी तभी एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ा था व अचानक बाइक विररित दिशा में मोड़कर उसकी स्कूटी को ठोकर मार दिया। जिससे उसे व उसकी मॉ को चोट लगी है,आस पास मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर उनका इलाज कराने को कहा तब युवक उनके साथ एक निजी अस्पताल के बाहर तक गया व वहां से भाग गया । ​मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor