Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चिटफंड कंपनी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर जिले से फिर एक चिटफंड का मामला सामने आया है। एक चिटफंड कंपनी के दो लोगो को पुलिस ने मुंबई और धमतरी से गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते माह एक पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमे उसने बताया था कि ई टी पी एस ब्राइट कॉम इको सॉफ्ट कम्पनी में उसने पैसा निवेश किया था। लेकिन कुछ दिन बाद कम्पनी ऑफ लाइन हो गया। ऐसे में पुलिस से शिकायत के बाद कम्पनी के डायरेक्टर समेत दो आरोपी को जिनमे से एक मुंबई से उमेश गायकवाड़ और धमतरी से बृजेश यादव को गिरफ्तार कर सुरजपुर लेकर आया गया है। पूछताछ में पता चला कि सुरजपुर जिले के 192 लोगो से दस लाख रुपए का निवेश कराकर धोखाधड़ी किया गया है। जहा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऑडी कार, मोबाइल समेत लगभग 17 लाख के सामान बरामद किए है। वही छत्तीसगढ़ राज्य में करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी की भी पूछताछ में पता चला है कि ऐसे में फिलहाल पुलिस आरोपियों से कई पहलू पर जांच व पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor