स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल की बेटी रेणुका गोस्वामी को मिला राष्ट्रपति के साथ भोजन का आधिकारिक निमंत्रण
रायपुर। ‘स्मार्टस्किल्स बिट्स एंड बाइट्स प्राइवेट लिमिटेड ’ रायपुर से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त छात्रा को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एट होम’ (At Home) रात्रिभोज में सम्मिलित होने का आधिकारिक निमंत्रण पत्र मिला है। ग्रामीण कौशल विकास के क्षेत्र में ‘स्मार्टस्किल्स बिट्स एंड बाइट्स प्राइवेट लिमिटेड’के प्रभावी प्रयासों को एक बड़ी राष्ट्रीय पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नवागांव की निवासी सुश्री रेणुका गोस्वामी (दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना – DDU-GKY की लाभार्थी) को 15 अगस्त को यानी शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने हेतु ‘विशेष अतिथि’के रूप में आमंत्रित किया गया है।
सुश्री रेणुका गोस्वामी को भारतीय डाक (India Post) के माध्यम से लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एट होम’ (At Home) रात्रिभोज में सम्मिलित होने का आधिकारिक निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि की पहचान है, बल्कि स्मार्टस्किल्स द्वारा कौशल विकास, स्थायी आजीविका और सम्मानजनक रोजगार के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण भी है।
सुश्री रेणुका लाल किले पर मुख्य राष्ट्रीय समारोह की साक्षी बनेंगी और राष्ट्रपति भवन के विशेष स्वागत समारोह में भाग लेंगी। उनकी यह सहभागिता पूरे छत्तीसगढ़, स्मार्टस्किल्स और ग्रामीण कौशल विकास इकोसिस्टम के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
स्मार्टस्किल्स बिट्स एंड बाइट्स प्राइवेट लिमिटेड विगत 35 वर्षों (1991) से शिक्षा , कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण के द्वारा युवाओं एवं संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के क्षमता विकास के क्षेत्र में कार्यरत भारत की एक अग्रणी संस्था है। संस्था, वर्ष 2016 से भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) की एक स्वीकृत एवं वित्तपोषित भागीदार (Funded Partner) है। अब तक हमारी संस्था ने देश भर में 2,00,000 (दो लाख) से अधिक ग्रामीण एवं शहरी युवाओं, महिलाओं और सूक्ष्म-उद्यमियों को उद्योग-उन्मुख कौशल में प्रशिक्षित कर उनका सर्वांगीर्ण विकास में अथक योगदान दिया है | स्मार्टस्किल्स के माध्यम से ये युवा आर्थिक रूप से सशक्त,आत्मनिर्भर बनकर छत्तीसगढ़ और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
यह निमंत्रण सुश्री रेणुका गोस्वामी के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (BIHAN), प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी (PIA) ‘स्मार्टस्किल्स बिट्स एंड बाइट्स प्रा. लि.’ और ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। यह गौरवशाली उपलब्धि देश व प्रदेश के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी और ‘विकसित भारत’ तथा ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री , गृहमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा ने भी ‘डीडीयूजीकेवाइ’ (DDU-GKY) योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद अपने करियर में मिली शानदार सफलता के लिए सुश्री रेणुका को हार्दिक बधाई दी।
इस ऐतिहासिक और गौरवमयी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के मिशन संचालक अश्वनी देवांगन (IAS) तथा स्मार्टस्किल्स बिट्स एंड बाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं CEO पवन अग्रवाल ने सुश्री रेणुका गोस्वामी को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।
अधिकारियों ने रेणुका के अदम्य साहस, लगन और संघर्ष की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि“एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर आर्थिक और शैक्षणिक बाधाओं को पार करते हुए पूरे परिवार का सामाजिक स्तर बदलना केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की असीम नारी-शक्ति और आत्मनिर्भरता का जीवंत प्रतीक है।“
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (DDU-GKY), ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ (DAY-NRLM) के अंतर्गत संचालित एक प्रमुख रोजगार-आधारित कौशल विकास कार्यक्रम है। यह योजना ग्रामीण युवाओं को उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र और सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान करती है।