The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

कोमल के गढ़ में क्रांति ने किया तगड़ा प्रहार,घिरघोली व गभरा में कांग्रेस बढ़त में

Spread the love

राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी अपने ही घर को नहीं बचा पाई बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले घिरघोली व गभरा में सबसे ज्यादा कांग्रेस के पक्ष में जनता का मतदान किया है,और इसी के साथ इस क्षेत्र की कमान संभाल रही AICC सदस्य क्रांति बंजारे ने यशोदा वर्मा की जीत कांग्रेस की जीत विकास की जीत गड़बो नवा खैरागढ़ की जीत भूपेश बघेल की जीत और समस्त खैरागढ़ वासियों के साथ साथ कांग्रेस के समस्त जांबाज सिपाहियों की जीत हुई है जिसमें खैरागढ़ वासियों को कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को दिल से बधाई धन्यवाद ज्ञापित किया है।
साथ ही उन्होने आभार व्यक्त किया गभरा व घिरधोली पंचायत के मतदाताओं का जिनके साथ मुझे व रोहित सोनकर महामंत्री किसान कांग्रेस को बूथ प्रभारी के रूप में वहां काम करने का सौभाग्य मिला था इस के साथ भूपेश बधेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को व खैरागढ़ विकास के मुद्दों को आप सभी के बीच साझा करने का मौका मिला था और आप सभी ने उस उम्मीद पर कांग्रेस को जीत दिलवाई है जिसके लिए आप सभी की मै कांग्रेस पार्टी की ओर से बधाई देती हूं।
”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *