The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री 6 जुलाई को बिलासपुर में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का करेंगे लोकार्पण

Spread the love

रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जुलाई को बिलासपुर में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 6 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे धरमपानी फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 11.30 बजे गुरूकुल हेलीपेड गौरेला पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल गौरेला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर पहुंचेंगे। वे वहां बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.50 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor