The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

सीजीपीएससी 2024, देवेश साहू ने किया टॉप

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें देवेश प्रसाद साहू ने 773 अंकों के साथ टॉप किया है। आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में टॉप-10 में 8 लड़के और 2 लड़कियों ने जगह बनाई है। दूसरे स्थान पर स्वप्निल वर्मा (769.5 अंक) और तीसरे पर यशवंत कुमार देवांगन (769 अंक) रहे। कुल 643 अभ्यर्थियों की रैंक, नाम, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक, कैटेगरी और पोस्ट प्रेफरेंस की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। CGPSC ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसके तहत डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत 17 विभागों में भर्ती की जानी है। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में और मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor