The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी,वनोपज को किया जब्त

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । जगदलपुर वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है मामले की जानकारी देते हुए जगदलपुर रेंजर देवेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई की देर शाम कुछ लोग लकड़ी की बड़ी मात्रा लेकर तस्करी के उद्देश्य से निकले हैं। सूचना प्राप्त होते ही मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर मोहमद शाहिद के कुशल मार्गदर्शन में,मंडल अधिकारी बस्तर स्टाइलो मंडावी के दिशा निर्देश एवं एसडीओ जगदलपुर सुषमा नेताम के दिशानिर्देश में राज्य चक्रीय गश्त में डिप्टी रेंजर अमित झा,अभिषेक श्रीवास्तव, निर्मल देवांगन लल्लन तिवारी,लछिन्दर,करण ध्रुव सरस्वती ,रंजीता एवं नवा गुड़ा समिति द्वारा रात्रि 9:30 बजे जामवाड़ा क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की और तस्करों तक पहुंचने के कामयाब हुए पर अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी तस्कर भागने में गए,वन विभाग को मौके से 10 नग साल स्लीपर 190 स्लीपर 11 सायकल को जप्त कर लिया गया है। जप्त किए गए वनोपज का बाजार मूल्य तकरीबन 12 हजार बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor