The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घर छोड़ने के बहाने सात साल की मासूम से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर चार दिन में जांच पूरी कर 24 नवंबर को न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि सात साल की मासूम से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। क्षेत्र में रहने वाली बच्ची अपनी दादी के साथ पास के गांव बाजार गई थी। .वहां खरीदारी के बाद दोनों पैदल लौट रहे थे। रास्ते में उनका परिचित मोहदा निवासी भोलाराम निषाद 22 मिला। उसने बच्ची को साइकिल से उसके घर तक छोड़ने की बात कही। इस पर उसकी दादी ने मासूम को युवक के साथ भेज दिया। आरोपित युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कहते हुए मासूम को घर के पास छोड़ दिया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *