The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

गाय की तलाश में जंगल गए उपसरपंच को हाथी ने कुचला

Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में बीते दिनों हाथियों ने एक उपसरपंच की जान ले ली। रामकोला वन परिक्षेत्र में गाय की तलाश और जड़ी-बूटी लेने गए उपसरपंच को हाथी ने कुचल कर मार डाला। इस घटना में उसके साथ गए अन्य तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चारों को ग्रामीणों ने जंगल में जाने से रोका था, लेकिन उन्होंने जल्दी लौटने की बात कहते हुए जंगल में प्रवेश किया था। इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor